धर्म-अध्यात्म

नगर व ग्रामीण अंचल में सुबह पांच बजे से राम भक्त निकाल रहे प्रभात फेरी

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। अंचल के 112 गांवों में प्रतिदिन सुबह पांच बजे से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। भक्तों में 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है। सुबह पांच बजे राम मंदिर में भक्त एकत्रित होकर पूरे गांव में प्रभात फेरी निकाल रहे हैं। इस दौरान भजनों से वातावरण पूरी तरह से राममय हो रहा है।
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव-गांव में जोरशोर से तैयारी चल रही है। मंदिरों में अनुष्ठान हो रहे हैं। साज-सज्जा की जा रही है। आयोजन समितियां भी घर-घर जाकर लोगों से दीपोत्सव मनाने के लिए आग्रह कर रही है। इस दिन सभी जगह आतिशबाजी होगी और दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
सुबह 5 बजे सोनकच्छ, इकलेरा माताजी, पीपलरावां, भौंरासा सहित कई स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली जा रही है। आज सुबह पांच बजे टोंकखुर्द के खेड़ापति मंदिर से प्रभात फेरी प्रारंभ हुई। इसमें भगवान श्रीराम का भजन-कीर्तन के साथ भक्तों ने नृत्य किया। प्रभात फेरी 22 जनवरी तक निकाली जाएगी। नगर के मंदिरों में लगातार स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button