स्पोर्टस

संभाग स्तरीय शालेय एथलेटिक प्रतियोगिता में सफलता

Share

देवास। संभाग स्तरीय शालेय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन उज्जैन में 22 नवंबर को किया गया। इसमें विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
देवास कॉर्पोरेशन एथलेटिक एसोसिएशन के सह सचिव अनुपम टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया, कि
इस प्रतियोगिता में देवास कॉर्पोरेशन के खिलाड़ी कमल चौहान ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में स्वर्ण तथा 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। दुर्गा प्रसाद ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में सफलता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन भोपाल में होने वाली राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक प्रतियोगिता हेतु उज्जैन संभाग की टीम में किया जाएगा।खिलाड़ियों की सफलता पर देवास कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष जितेंद्रसिंह गौड़, सचिव मनोज सिंह, अनुपम टोप्पो, रेणु सिंह, अशीष मसीह, अजयसिंह राठौड़, सुभाष पेंटर आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button