उज्जैन

श्री यादव को सर्वानुमति से केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया

Share

उज्जैन। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की द्वि वार्षिक जनरल काउंसिल की मीटिंग राजकोट में सम्पन्न हुई। इस बैठक में एन.एफ.आई.आर.के प्रेसिडेंट गुमान सिंह ,महासचिव एम. राघवैया ,डब्ल्यू. आर.एम.एस.के प्रेसिडेंट शरीफ खान, महा सचिव आर जी काबर भी उपस्थित थे। इस मीटिंग में करीब एक हजार एम्पलाइज ने भाग लिया।
इस मीटिंग में कर्मचारियों के हित में कई निर्णय लिए गए। साथ ही इस मीटिंग में उज्जैन के सुशील यादव (शाखा सचिव) को सर्वानुमति से केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री यादव लगातार दूसरी बार इस पद हेतु चुने गए हैं। श्री यादव का उज्जैन स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button