धर्म-अध्यात्म

क्षिप्रा नदी में प्रतिमाओं का कर रहे विसर्जन

शिप्रा (राजेश बराना)। क्षिप्रा नदी में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत ने सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया है।
सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन चल रहा है। सैकड़ों की संख्या में क्षिप्रा नदी पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद विसर्जन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत क्षिप्रा व सुकल्या द्वारा नदी घाट पर पूर्ण व्यवस्था की गई है। घाट पर लाइट, पेयजल, ट्यूब जैकेट, रस्सी आदि की व्यवस्था की गई है।


मां क्षिप्रा नदी बचाओ समिति के सदस्य और ग्राम पंचायत कर्मचारी घाट पर व्यवस्था देख रहे हैं।


समिति के अध्यक्ष राजेश बराना ने बताया, कि गणेश उत्सव के दौरान प्रशासन ने प्रतिमाओं के विसर्जन पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन इस बार ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया। लोग कई किमी दूर से यहां आ रहे हैं। प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही अन्य सामग्री भी होती है। इससे नदी का पानी प्रदूषित होता है। समिति ने कई बार नदी में सफाई अभियान चलाया है। जब तक सामूहिक प्रयास नहीं होंगे तब तक पानी को पूर्ण रूप से साफ नहीं कर सकते।

श्री बराना ने बताया कार्तिक माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी में स्नान के लिए आएंगे, तब उन्हें प्रदूषित पानी में ही स्नान करना पड़ेगा। प्रशासन को नदी की सफाई पर ध्यान देना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button