खेत-खलियान

भारतीय किसान संघ ने किया भगवान बलराम का पूजन

पूरे मालवा प्रांत की तहसीलों में मनाया किसान दिवस
भमौरी। भादौ मास की शुक्ल षष्ठी को भगवान बलरामजी का जन्म हुआ था। उन्होंने किसानों को खेती करना सिखाया। अपने मूसल से धान कुटना सिखाया, नहरों का निर्माण कराया। उन्होंने महाभारत युद्ध में भाग नहीं लिया। भारतीय किसान संघ के इष्टदेव भगवान बलराम की जंयती पर सभी गांवों में भगवान बलराम का पूजन किया गया। महिलाओं ने हल एवं भगवान बलरामजी का पूजन किया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या ने कहा, कि इस दिन किसान दिवस भी मनाया जाता है, जो पूरे सप्ताह मालवा प्रांत की 112 तहसीलों के सभी गांवों में मनाया जाता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button