राज्य

संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का आगाज किया

मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन, प्रदेश सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने का किया निवेदन

देवास। संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्रसिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशभर में मंगलवार को अधिकारियों-कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव के नाम कलेक्टर को विभिन्न प्रमुख मांगों का ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारी संगठन के नेता एवं पुरानी पेंशन योजना बहाली संघ के प्रदेश अध्यक्ष सहज सरकार ने बताया, कि अधिकारी-कर्मचारी निरंतर ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रमुख मांगों को पूरा करवाने के लिए लामबंद हैं, लेकिन मध्यप्रदेश शासन द्वारा लंबित मांगों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। इससे व्यथित होकर प्रदेश के समस्त अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने 11 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन का आगाज करते हुए 25 लंबित मांगों का ज्ञापन कलेक्टर महोदय के प्रतिनिधि को सौंपा। ज्ञापन में मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु सरकार से निवेदन किया गया। ज्ञापन का वाचन पेंशनर संघ प्रमुख एवं संयुक्त मोर्चा संघ संरक्षक गंगासिंह सोलंकी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी एकत्र हुईं।

ये हैं संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगें-

सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाली, वरिष्ठता बहाली, ग्रेड पे निर्धारण कर लिपिक वर्ग को उच्चतम ग्रेड पे केंद्र के समान दिए जाने, बंधन मुक्त अनुकंपा नियुक्ति, केंद्र के समान डीए प्रदान करने, आशा कार्यकर्ताओं को नियमित करने, पंचायत सचिव, सहायक सचिव को नियमित करने सहित अन्य प्रमुख मांगे पूर्ण करने हेतु नारेबाजी की। राज्य सरकार से सभी मांगों का निराकरण जल्द से जल्द पूरा करने का निवेदन किया।

इनकी उपस्थिति में दिया ज्ञापन-

ज्ञापन संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत के नेतृत्व में महिला मोर्चा संरक्षक वर्षासिंह नेगी, मंजू शिंदे, सुशीला पाल, परवीन शेख, दुर्गा जोशी, गीता खंडाईत, रश्मि शुक्ला, माया परमार, पुरानी पेंशन बहाली संघ जिला अध्यक्ष जितेंद्रसिंह ठाकुर, विक्रम मालवीय, समंदरसिंह चौहान, अय्यूब शेख, वाहन चालक यांत्रिकी संघ के जिला अध्यक्ष अशोककुमार सोनी, महाविद्यालय लिपिक संघ के जिला अध्यक्ष अभिजीतसिंह बैस, मनोज चौधरी, प्रकाश वर्मा, विशाल शर्मा, अतुलकुमार पाठक, साजिदा परवीन, रुबीना तबस्सुम, जॉली मैथ्यू, मध्यप्रदेश तृतीय श्रेणी शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा, मप्र कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित चौधरी, सपाक्स जिला अध्यक्ष केके शर्मा, शिवेश शर्मा, सीमा चौहान सहित संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। आभार संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button