धर्म-अध्यात्म

श्रीराम द्वारा में गुरु पूर्णिमा पर्व से प्रारंभ होगा चातुर्मास सत्संग

Share

देवास। श्रीराम द्वारा में गुरु पूर्णिमा पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। रामद्वारा के महंत स्वामी श्रीराम नारायणजी रामस्नेही ने बताया, कि प्रातःकाल 8 से 10 बजे तक रामस्नेही संप्रदाय के प्रवर्तक स्वामी रामचरणजी महाराज की वाणी का पाठ संत रामसुमिरणजी द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात सभी भक्तों को गुर दीक्षा दी जाएगी एवं उन्हें गुरुमंत्र दिया जाएगा। राम सनेही सत्संग मंडल द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। गुरु पूर्णिमा से रामद्वारा में चातुर्मास सत्संग का प्रारंभ होगा, जिसके अंतर्गत अनेक धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। चातुर्मास का समापन दशहरा पर होगा। राम सनेही सत्संग मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से सत्संग में आने का आग्रह किया है। यह जानकारी महेश सोनी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button