Controversy | BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- लंदन में किया भारत का अपमान

Posted by

[ad_1]

PHOTO- ANI

PHOTO- ANI

नई दिल्ली: लंदन में दिए बयान के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बीजेपी लगातार हमला बोल रही है। आज बजट सत्र के दौरान भी बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) विदेशी जमीन पर भारतवासियों और सदन का अपमान किया है। भारत में वाक स्वतंत्रता है और संसद में सभी अपनी बात रखते हैं। उन्हें भारत के ऊपर इस प्रकार की टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए।  

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि कोई व्यक्ति जब देश के बाहर प्रधानमंत्री को अपमानित करता है तो वो देश को अपमानित करता है। जो लोकसभा में घंटों तक वक्तव्य दें और विदेश में जाकर कहें कि लोगों को बोलने नहीं दिया जाता, इस पर लोकसभा अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए। जिस ढंग से लोकतंत्र और देश को अपमानित करते हैं, ये टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा बोलते हैं।

लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि इसी सदन के सदस्य राहुल गांधी ने लंदन में भारत का अपमान किया। मैं मांग करता हूं कि उनके बयानों की इस सदन के सभी सदस्यों द्वारा निंदा की जानी चाहिए और उन्हें सदन के सामने माफी मांगने के लिए कहा जाना चाहिए। 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी को जितना समय दिया गया था उससे ज्यादा वो बोले हैं, फिर कैसे बोलते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता। उन्होंने भारत के बाहर भारत का कितना अपमान किया।  उन्होंने (राहुल गांधी) भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए दूसरे देश से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। ये भारत का, भारत के लोकतंत्र का और संसद का अपमान है। वो झूठ बोलकर इस देश का अपमान क्यों कर रहें?



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *