Jammu Kashmir Landslide | रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन; एक की मौत, छह घायल

Posted by

[ad_1]

Jammu-kashmir Landslide

Photo: @ANI/Twitter

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के सेरी इलाके में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (Jammu Kashmir) पर मंगलवार (7 मार्च) को आए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायल हो गए। इस हादसे घायल  लोगों को इलाज के  लिए ले जाया गया। वहीं, इस एक शख्स की इलाज के दौरान नजदीकी अस्पताल में मौत हुई है। मृतक की पहचान सुंबर निवासी सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। 

 मिली जानकारी के मुताबिक, रामबन के सेरी क्षेत्र में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौके पर फंसे लोगों को निकाला गया। पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर गई। जहां उनका इलाज जारी है। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

डीएसपी मुख्यालय रामबन प्रदीप सिंह सेन ने बताया कि, घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नेशनल हाईवे फिलहाल यातायात के लिए बंद है। अधिकारीयों ने बताया कि, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण कई वाहन फंस जाने से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। तुरंत अधिकारियों के समय रहते हस्तक्षेप के कारण फंसे लोगों की जान बचा ली गई। 

रामबन के डीसी मसरत जिया ने कहा कि,  घटनास्थल पर घटना के तुरंत बाद एक बड़ा बचाव अभियान शुरू किया गया, जिस कारण हम लोगों को बचाने में सफल रहे। इसी बीच मलबा जमा होने के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। यह फैसला लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *