श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो…

Posted by

  • तेरी कट जाए बाधा जीवन की तू कर परिक्रमा गाेवर्धन की…
  • बैंड-बाजे के साथ भजन-कीर्तन करते हुए मां चामुंडा मां तुलजा भक्त मंडल ने की गिरिराज जी की परिक्रमा

देवास। श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो…, तेरी कट जाए बाधा जीवन की तू कर परिक्रमा गाेवर्धन की…, गिरिराज धरण प्रभु तेरी शरण… जैसे भजनों से ब्रज भूमि उस समय गुंजायमान हो गई, जब देवास से गए मां चामुंडा मां तुलजा भक्त मंडल के 450 से अधिक सदस्य गिरिराज जी की परिक्रमा पर निकले। परंपरागत वेशभूषा के साथ हाथों में भगवा ध्वज लिए भक्तों ने बैंड-बाजे, डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए परिक्रमा प्रारंभ की। मंडल के सदस्यों की एक समान वेशभूषा स्थानीय रहवासियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी रही।

विधायक व महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में मंडल के सदस्यों ने अपनी ब्रज यात्रा का प्रारंभ सुबह नौ बजे गोविंद कुंड पर फूल बंगला सजाकर तथा बाबा का दुग्ध अभिषेक, श्रृंगार व छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर किया। इसके पश्चात गोमाता व वानरसेना के लिए अन्नकूट हुआ। यहां से मंडल के सदस्य बरसाना एवं वृंदावन के दर्शन के लिए रवाना हुए। रविवार को सुबह नौ बजे बाबा की महाआरती की गई। संगीतमयी महाआरती के पश्चात परिक्रमा की शुरुआत हुई। पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा, लाल जैकेट, पगड़ी, दुपट्टा धारण किए परिक्रमा में शामिल हुए, जबकि महिलाओं ने लाल रंग की साड़ी, पगड़ी व दुपट्टा धारण किया। आगे रथ में राधाकृष्ण की मूर्ति विराजित की गई। हाथों में भगवा ध्वज लिए मंडल के सदस्यों ने गिरिराज महाराज के जयकारे लगाए। बैंड-बाजे व भजनों से वातावरण पूर्ण रूप से भक्तिमय हो गया। संपूर्ण परिक्रमा मार्ग पर गोवर्धन महाराज के जयकारे सुनाई दिए। परिक्रमा में मंडल के 450 से अधिक सदस्य शामिल हुए। गोवर्धन में भी स्थानीय रहवासियों में देवास के इस मंडल की परिक्रमा को लेकर उत्साह दिखाई दिया। रहवासियों में भव्य तरीके से निकली इस परिक्रमा को लेकर चर्चा बनी रही। स्थानीय रहवासियों ने सदस्यों से मां चामुंडा मां तुलजा भक्त मंडल के बारे में जानकारी भी ली। गिरिराज महाराज से सभी के लिए मंगल कामनाओं व पूजन-अर्चन के साथ परिक्रमा का समापन हुआ। यह मंडल की यात्रा का दसवां वर्ष था। सोमवार सुबह मंडल के सदस्यों का देवास आगमन हुआ।

यात्रा में महापाैर गीता अग्रवाल, विधायक व महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल के साथ निगम मेयर इन काउंसिल सदस्य रामदयाल यादव, जितेंद्र मकवाना, विपुल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, देवेंद्र बंसल, बलराम प्रजापति, मुकेश चौहान, संतोष शर्मा, राकेश सोलंकी, अशोक राठौर, संजय मालवीय, विष्णु पटेल, आशीष अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अमित पंडित, अरुण शर्मा, संजय शर्मा, दीपचंद सोनी, मनोहर बिलावलिया, सत्यनारायण पटेल, मनोज डोडिया, देवेंद्र नवगोत्री, कैलाश पटेल, रमेश चौधरी, बाबूलाल चौधरी, राजेश गौड़, रचिता राणा, आलोक मंगल, सचिन मंगल, मनीष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अक्षय गर्ग, सुनील अग्रवाल, रघुवीर ठाकुर सहित देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, पेटलावाद, मंदसौर, आगर आदि स्थानों के भक्त शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *