दीक्षा महोत्सव: मुमुक्षु पवन कासवा, प्रांशुक काठेड़, प्रियांश लोढ़ा हुए वितरागी

Posted by

हाटपीपल्या (नरेंद्र ठाकुर)। महान राष्ट्र भारत के गौरव आचार्य भगवंत गुरुदेव उमेश मुनि महाराज की कृपा, आगम विशारद, बुद्धपुत्र, प्रवर्तक जिनेंद्र मुनि महाराज, गुलाब मुनि महाराज साहब आदि संत एवं सतियाजी के पावन सानिध्य में मुमुक्षु पवन कासवा रतलाम सांसारिक जीवन को त्याग आध्यात्मिक जीवन के सफर में अग्रसर हो पवन मुनिजी महाराज सा. बने। मुमुक्षु प्रांशुकजी काठेड़ हाटपीपल्या, प्रसन्न मुनि महाराज सा. बने। प्रियांश लोढ़ा थांदला, जियांश मुनि महाराज सा. ने सामाजिक, राष्ट्रीय, धार्मिक, पार्माथिक उन्नति हेतु संत बन नगर का नाम गौरवान्वित किया। इस अवसर पर जैन समाज सहित सर्व समाज के सदस्य, विधायक मनोज चौधरी, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नारायणसिंह चौधरी, पार्षद महेंद्र यादव, वार्ड क्रमांक सात के पार्षद बंशी तंवर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल, पार्षद पिंटू जमुरिया, पार्षद विनोद जोशी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि महाराज साहब के दर्शन एवं आशीर्वाद हेतु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *