राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना बहाली संगठन की बैठक 18 दिसंबर को

Posted by

देवास। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना बहाली संगठन की राष्ट्रीय बैठक 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे से नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक में आयोजित की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही पदाधिकारियों को नवीन दायित्व सौंपे जाएंगे।

संगठन के जिला अध्यक्ष सहज सरकार ने बताया कि बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्रसिंह संबोधित करेंगे। बैठक में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा के साथ प्रदेश नेतृत्व के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। जिन पदाधिकारियों का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है, उन्हें नवीन दायित्व सौंपे जाएंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने हेतु पदाधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। जिला अध्यक्ष सहज सरकार ने बताया कि मप्र में छह लाख से अधिक शासकीय कर्मचारी है, जो नवीन पेंशन योजना से त्रस्त है। कई ऐसे पेंशनर है, जिन्हें नवीन पेंशन के तहत नाममात्र की पेंशन ही मिल रही है। इससे उनका गुजर-बसर भी नहीं हो पा रहा है। पुरानी पेंशन का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर जोर पकड़ रहा है। कर्मचारियों के हितों काे ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *