जन साहस संस्था ने आदिवासी ग्राम मालीपुरा में लगाई चौपाल

Posted by

– ग्रामीणों को किया जागरूक, हेल्पलाइन की दी जानकारी, अधिकारों से अवगत कराया

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। आदिवासी गांव मालीपुरा में जन साहस संस्था ने चौपाल लगाकर जनजागृति कार्यक्रम का आयाेजन किया। कार्यक्रम में संस्था प्रभारी सुभाष सकलेचा ने जन साहस संस्था का परिचय दिया। जानकारी दी कि जन साहस संस्था किन-किन मुद्दों पर कार्य करती है। अन्य अतिथियों ने महिलाओं पर हो रही हिंसा और महिलाओं के अधिकारों पर जानकारी दी। मोबाइल के बढ़ते चलन के दौरान साइबर क्राइम भी बढ़ गए है। ऐसे में साइबर क्राइम से बचाव के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। संस्था के अन्य सदस्य सागरमल मालवीय ने चाइल्ड लाइन के बारे में अवगत कराया। महिला सदस्य सीमा ने जन साहस महिला हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *