,

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की पुण्यतिथि पर बच्चों को खिलौने वितरित किए

Posted by

भमोरी (नरेंद्र ठाकुर)। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी ने बागली को बहुत कुछ दिया। उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के कारण देश में बागली की विशेष पहचान बनी।
यह विचार भाजपा नेता सुनील पुरोहित ने व्यक्त किए। पुरोहित ने पूर्व मुख्यमंत्री जोशी की पुण्यततिथि पर बच्चों को टॉफी एवं खिलौने वितरित किए। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जोशी की तृतीय पुण्यतिथि पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा भमोरी के आंगनबाड़ी केंद्र पर टॉफी एवं खिलौने का वितरण किया गया। भाजपा नेता पुरोहित, जनपद सदस्य मीराबाई मंडलोई, प्रहलाद जाटव, कान्तिलाल पाटीदार, महेंद्र पाटीदार, शुभम पाटीदार, अलकेश गामी, प्रमिला ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *