,

गरबा पंडाल में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Posted by

पॉलीथिन से मुक्ति के लिए वितरित किए 1500 केरी बैग

बागली (हीरालाल गोस्वामी)। नवरात्रि में ओ मां शक्ति ग्रुप विपिन शिवहरे मित्र मंडल ने गरबा पंडाल में पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। पॉलीथिन से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए 1500 केरी बैग वितरित किए। नगर में मंडल ने नौ दिवसीय गरबा महोत्सव करवाया और यहां आने वाले भक्तों को पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा।

गरबा समापन के अवसर पर गरबा करने वाली बालिकाओं को इनाम का वितरण किया गया। सभी बालिकाओं को इनाम स्व. राजा छतरसिंह की स्मृति में उनके पुत्र राजा राघवेंद्र सिंह की ओर से वितरित किया गया। ग्रुप द्वारा क्लीन बागली ग्रीन बागली, पॉलिथीन मुक्त बागली करने के लिए गरबे के नौ दिन तक पंडाल में 1500 कैरी बैग भी बांटे गए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजा राघवेंद्र सिंह, प्रवीण चौधरी, सलीम मोहम्मद खान, ओमकार गिरि, अरुणा त्रिपाठी, कमल यादव, सूर्यप्रकाश गुप्ता, राजेश बजाज, मोतीलाल पटेल, लोकेंद्रप्रसाद शिवहरे उपस्थित थे। अतिथियों ने गरबा करने वाली बालिकाओं के साथ-साथ गरबा सिखाने वाले टीचरों का भी सम्मान किया। संचालन कवि अशोक देसी घी बढ़ियामांडू ने किया। आभार आरती शिवहरे ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *