करवा चौथ पर ब्रह्माकुमारी संस्था ने माता-बहनों को साड़ियां भेंट कर बांटी खुशियां

Posted by

dewas news

देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कालानी बाग सेंटर द्वारा राजोदा रोड पर मीठा तालाब के पास संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में जरूरतमंद माता-बहनों को करवा चौथ पर साड़ियां भेंट कर खुशियां बांटी गई।

प्रेमलता दीदी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि करवा, परमात्म ज्ञान के कलश का चांद को देखकर पानी पीना और भोजन करना है। आत्मा और परमात्मा के सही परिचय के ज्ञान द्वारा हम आत्माएं, जब निराकार परमात्मा (जिसका कोई शरीर नहीं), साकार तन (जिस आत्मा का शरीर है) का आधार लेती है उस ब्रह्मा तन को चमकता हुआ चांद प्रतीक माना है। चांद में, ज्ञान के तीसरे नेत्र से अपने निराकार ज्योति बिंदु परमात्मा को देखते हैं। उन्होंने कहा कि पानी पिलाना प्रतीक है। परमपिता परमात्मा सबसे पहले ज्ञान का करवा (कलश) माताओं और बहनों को देकर उनकी स्थिति समाज में सबसे पहले शक्तिशाली बनाते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पति को परमात्मा समझकर परमपिता परमात्मा को सबसे ज्यादा याद किया। उस निराकार को (जिसके पास 5 तत्वों से बना शरीर नहीं है। इन 5 तत्वों से बनी आंखों से नहीं देखा जा सकता। उसे परमात्मा द्वारा दिए हुए ज्ञान नेत्रों से ही देखा जा सकता है।

दीदी ने परमात्मा शिव का ज्ञान देकर बताया कि जीवन को संतुष्ट बनाने एवं हमें हर कार्य में परमात्मा का सानिध्य मिले तो हम जीवन में तरक्की कर सकते हैं। इस पुण्यमय कार्य में सुनील तलरेजा का मुख्य योगदान रहा। संस्था से जुड़े रुचित राजपाल, खुशबू राजपाल, ज्योति बहन, अपुल श्री बहन, हेमा बहन, कोमल बहन, शकुंतला बहन सहित संस्था से जुड़े भाई बहन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *