,

सद्गुरु कबीर आश्रम सर्वहारा सेवा समिति मनाएगी श्राद्ध पर्व

Posted by

  • रात्रि 9 से 7 बजे तक सात्विक यज्ञ चौका, विधान स्वरोदय, नामदान होगा

देवास। सदगुरु कबीर आश्रम सर्वहारा सेवा समिति मंगल मार्ग टेकरी द्वारा आश्रम प्रमुख साहेब मंगलनाम के सानिध्य में अमावस्या श्राद्ध पर्व मनाया जाएगा। रात्रि 9 बजे से सात्विक यज्ञ, चौका विधान स्वरोदय के साथ संपन्न किया जाएगा। इस दौरान नाम दान महायज्ञ, गुरुवाणी पाठ, भजन, सत्संग भी होंगे। सोमवार को सुबह 6 बजे महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। सद्गुरु साहेब मंगलनाम ने बताया कि श्रद्धा और विश्वास की पितृ अमावस्या है। भक्तों को अपने प्रियजनों का स्मरण कर व्यसन रहित जीवन जीने का संकल्प दिलाया जाएगा। गाय, गुरु और वृक्ष की सेवा से मन को बड़ा ही संतोष मिलता है। सामूहिक रूप से आत्मा को बलवान बनाने वाली धारा कायम कर श्राद्ध पर्व मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *