,

नवरात्रि एवं पर्यूषण पर्व पर मांस विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित

Posted by

देवास। चैत्रीय एवं शारदीय नवरात्रि तथा पर्यूषण पर्व पर देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र में समस्त प्रकार का मांस विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। निगम सीमा क्षेत्र में पूरे नवरात्रि पर्व पर मांस विक्रय नहीं होगा। नवरात्रि महापर्व पर शहर के साथ-साथ अन्य शहरों से भी श्रद्धालु माता तुलजा भवानी एवं माता चामुंडा के दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की भावना आहत न हो तथा सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी मांस विक्रय पर प्रतिबंध की मांग की जा रही थी। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा मांग को संज्ञान में लेकर गत 9 सितंबर को मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा की गई थी। तत्पश्चात नवरात्रि महापर्व एवं पर्यूषण पर्व पर मांस विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित रहे इसको लेकर महापौर ने देवास निगम सीमा क्षेत्र में समस्त प्रकार के मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाए जाने के निर्देश जारी किए। महापौर ने आग्रहपूर्वक सभी मांस विक्रेताओं से अपील है कि मांस विक्रय प्रतिबंध का पालन करते हुए इस महोत्सव मे सहयोग देकर देवास का गौरव बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *