मप्र जांगड़ा महासभा जिला देवास के अध्यक्ष पद का निर्विरोध चुनाव संपन्न

Posted by

dewas news

श्री हरियाले मध्यप्रदेश जांगड़ा महासभा के जिला अध्यक्ष मनोनीत

देवास। मध्यप्रदेश जांगड़ा महासभा जिला देवास के अध्यक्ष पद का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। मप्र जांगड़ा महासभा देवास के पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रामचंद्र मालवीय की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मप्र जांगड़ा महासभा भोपाल के पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार रविवार को सर्व सम्मति से जिले के संरक्षण/आजीवन/सामान्य सदस्यों द्वारा सर्व सहमति से नंदलाल हरियाले को जिला अध्यक्ष देवास के पद पर निर्विरोध चुना गया। पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र मालवीय द्वारा उन्हें अपना समर्थन दिया गया। साथ ही जांगड़ा महासभा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के पद पर विजेन्द्र रैकवार को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय पर्यवेक्षक संभागीय अध्यक्ष जीआर मालवीय की उपस्थिति में संम्पन्न कराई गई। संचालन प्रांतीय सचिव शिवचरण अंगोरिया ने किया। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिनी सदस्य अम्बाराम रैकवार, आत्माराम मेघवंशी जिलाध्यक्ष उज्जैन, शंकरलाल समरावत कोषाध्यक्ष उज्जैन उपस्थित रहे। देवास जिले के 8 आजीवन सदस्य, 35 सामान्य सदस्य व समाजजन, अजाक्स जिला अध्यक्ष आरआर हरियाले, बाबूलाल शिंदे, प्रेमलाल बामनिया, राजेंद्र रास्ताया, भूरेलाल शिंदे, दिनेश कालेसरिया, जगदीशचंद्र बामनिया, रतनसिंह बगड़िया, रतनलाल अस्ताया, डॉ रविकुमार हरियाले, लीलाधर रालोती, बाबूजी, बाबूलाल भगाना, देवकरण बागनिया, जयनारायण पेठारी, संतोष हरियाले, बाबूलाल रैकवार, बनेसिंह आस्ताया, प्रिंस हरियाले, बाबूलाल रैकवाल, बनेसिंह अवलादिया, सीताराम खेलवाल, रमेश चोड़िया, देवकरण मालवीय, अंबाराम पेठारी, शिवकुमार हरियाले, दीपक वर्मा, कृष्णकांत पेठारी, महेंद्र पवार, कन्हैयालाल रैकवाल, बद्रीलाल बामनिया, अर्जुनसिंह धनवारे, संतोष गवलिया, केसरसिंह तोगड़िया, हेमंत नाटले, यशवंतसिंह बामनिया, कैलाश बगड़िया आदि उपस्थित रहे। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्री हरियाले द्वारा सभी को आभार ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *