बरदू में बहिनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की

Posted by

Rakhi 2024

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। संस्कृति का सबसे सुंदर पर्व रक्षाबंधन है। रक्षा बंधन प्रेम का प्रतीक, सामाजिक समरसता व पारिवारिक एकता का महान पर्व है।

रक्षाबंधन का त्यौहार हमारी संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है। रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। बहिनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी के रूप में रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की। ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह दिखाई दिया। बरदू में छोटे बहिन-भाई में भी पर्व को लेकर उत्साह बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *