रक्षाबंधन पर ग्रहों की शुभ युति

Posted by

Rakhi
– ऐसा रहेगा द्वादश राशि पर ग्रहों का प्रभाव
– इन वस्तुओं का दान व मंत्रों के जाप से मिलेगा शुभ फल

रक्षाबंधन पर इस बार ग्रहों की शुभ युति है। सूर्य, बुध, शुक्र का युति संबंध सिंह राशि में है। मंगल एवं गुरु ग्रह का युति संबंध वृषभ राशि में है। शनि ग्रह का अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में होने से शुभ योग बना हुआ है। राहु-केतु का मीन एवं कन्या राशि में गोचरगत होने से परिवर्तन व खुशहाली का योग बन रहा है। ग्रहों का इस प्रकार संबंध रक्षाबंधन के लिए श्रेष्ठ है।

द्वादश राशियों पर ग्रहों का प्रभाव-

मेष राशि- समय सर्वोत्तम रहेगा। उपाय के तौर पर काली वस्तुओं का दान करें।
वृषभ राशि- यह समय शुभ है। उपाय के तौर पीली वस्तुओं का दान करें।
मिथुन राशि- समय शुभ है। लाल एवं पीली वस्तुओं का दान करें।
कर्क राशि- जातकों के लिए समय लाभप्रद है। काली एवं नीले रंग की वस्तुओं का दान करें।
सिंह राशि- जातकों के लिए शुभ है। उपाय के तौर पर काली वस्तुओं का दान करें।
कन्या राशि- यह समय भाग्य वृद्धि एवं उन्नतिकारक है। लाल वस्तुओं का दान करें।
तुला राशि- जातकों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। लाल एवं पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।
वृश्चिक राशि- जातकों के लिए यह समय सर्वोत्तम रहेगा। साथ ही वैवाहिक जीवन व करियर के लिए भी सकारात्मक है। उपाय के तौर पर काली वस्तुओं का दान करें।
धनु राशि- जातकों के लिए यह समय ऋण, रोग, शत्रु की परेशानी के साथ भाग्य उदयकारक रहेगा। उपाय के तौर पर राहु ग्रह की शांति के मंत्र का जाप करें।
मकर राशि- जातकों के लिए यह समय कुछ कष्टकारी रहेगा। इस राशि के जातक लाल एवं पीली वस्तुओं का दान करें।
कुंभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए दांपत्य जीवन में कटुता हो सकती है। उपाय के तौर पर लाल वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।
मीन राशि- जातकों के लिए यह समय पूर्ण रूप से सकारात्मक नहीं है। इस दौरान हनुमानजी की आराधना करना उचित रहेगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त-
दोपहर 2.10 से रात्रि 8.05 तक शुभ मुहूर्त है। इससे पूर्व भद्रा रहेगी। भद्रा में सभी शुभ कार्य वर्जित होते हैं।

विशेष उपाय-
सुबह शिव मंदिर जाकर एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरें। उसमें काली तिल्ली एवं गुड़ मिश्रित करें। शिवजी के मंत्रों का सुविधानुसार जाप करें। इसके पश्चात सूर्य को जल चढ़ाए। इससे सभी प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

Nitin mundra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *