सरयू पारीण ब्राह्मण समाज ने मनाई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

Posted by

सरयू पारीण ब्राह्मण समाज

देवास। सरयू पारीण ब्राह्मण समाज देवास ने गोस्वामी तुलसीदासजी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई। समाज के अध्यक्ष रामपदारथ मिश्र की अध्यक्षता में स्थानीय विश्वास गार्डन में सभी समाजजन एकत्रित हुए।

सरयू पारीण ब्राह्मण समाज

मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद शोभा मिश्रा और बालकृष्ण चतुर्वेदी ने सारगर्भित उद्बोधन में तुलसीदासजी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं रामचरित मानस के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के पूर्व संगीतमय सुंदरकांड सुरेंद्रकुमार तिवारी (उपाध्यक्ष सरयू पारीण ब्राह्मण समाज) व उनके साथीगण द्वारा संपन्न हुआ। सुंदरकांड के पश्चात महाआरती की गई।

सरयू पारीण ब्राह्मण समाज

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के संरक्षक संजय शुक्ला, देवनायक मिश्र, रवि मिश्रा, श्रीराम शर्मा, डाॅ. सुनील तिवारी, विद्याचरण तिवारी, रमेश चौबे, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, महेंद्र व्यास, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के एमएम मोदी, संतोष दुबे, नवीन दुबे, ब्रह्मबंधु से मुकेश जोशी, आदिगौड़ समाज से मधुसूदन शर्मा, श्याम शर्मा, समीर शर्मा, देवकीनंदन समाधिया, अश्विन शर्मा, परशुराम सेना के अध्यक्ष मंगेश शर्मा, कानकुब्ज समाज से टिंगू शुक्ला, सनाढ्य समाज से राधेश्याम शर्मा, गणेश भक्त मंडल से बंटी शर्मा, मयंक उपाध्याय, रोहन कानूनगो, प्रतीक शास्त्री, मुकेश शर्मा, रोहित उपाध्याय, सरयू पारीण ब्राह्मण समाज से टीपी तिवारी, प्रेमनाथ तिवारी, उमाशंकर तिवारी, अभय कुमार पांडे, महेश मिश्रा, सुशील तिवारी, उमेश तिवारी, राजेश तिवारी, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, मधुराज मिश्रा, गिरीश शर्मा, गौरीशंकर चौबे, उमाकांत मिश्रा, मुकेश मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, विभा दुबे, प्रवीण पाठक, विशाल शुक्ल, राजेंद्र पांडे, अशोक शुक्ला उपस्थित थे। आभार युवासंघ के अध्यक्ष छोटू पांडे ने माना। उपरोक्त जानकारी पं. अभिताभ शुक्ला ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *