सीएम राइज मॉडल स्कूल में कलेक्टर ने बताए बोरी बांध बनाने के तरीके

Posted by

Cm rise school dewas
Cm rise school

अमृत जल संचय अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

देवास। अमृत जल संचय अभियान के तहत जन चेतना लाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले आयोजनों की श्रृंखला में आज सीएम राइज शासकीय मॉडल उमावि देवास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधीश ऋषव गुप्ता ने विद्यार्थियों को जल संचय का महत्व बताया।

विद्यालय प्राचार्य देवेन्द्र बंसल ने बताया, कि अमृत जल संचय अभियान के तहत सीएम राइज विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरम्भ में विद्यालय प्राचार्य श्री बंसल तथा उप प्राचार्य डॉ. नीलू दुबे ने जिलाधीश एवं जल संचय अभियान में संलग्न टीम का स्वागत किया। भू जल वैज्ञानिक सुनील चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों के साथ जल संचय की आवश्यकता एवं उपायों पर विस्तार से चर्चा की। अपने दैनिक जीवन में जल संचय के तरीकों को अपनाने का आह्वान किया।

जिलाधीश ने अपने उद्बोधन में कहा, कि जल संचय हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है और हमें इसके लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को शंकरगढ़ पहाड़ी पर बोरी बांध बनाने के तरीके भी बताए। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल में जल संचय के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया है। हमें उम्मीद है, कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को जल संचय की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

Dewas news
Dewas news

जिलाधीश श्री गुप्ता ने सीएम राइज विद्यालय के नवीन भवन के निमार्ण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही इंजीनियर एवं ठेकेदार को गुणवत्ता का ध्यान रखने तथा समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में कम्प्यूटर लैब और अटल लैब (रोबोटिक लैब) का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर अमृत जल संग्रहण टीम श्रीकांत उपाध्याय गंगासिंह सोलंकी, मोहन वर्मा, मनीष वैद्य, मनीषा सोनी, अरविन्द त्रिवेदी के साथ विद्यालय स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन श्वेता काकड़े ने किया तथा विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्राचार्य श्री बंसल ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *