– पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार, धारा भी बढ़ाई
इंदौर। शहर में फिर एक हत्या की घटना सामने आई है, जहां घायल की उपचार के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी ने नशे में मृतक के साथ जमकर मारपीट की थी। इससे उसके सिर में गहरी चोट आई थी। मारपीट के कुछ समय बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस के अनुसार इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले राजेश चौहान का आरोपी बबलू नामक व्यक्ति से एक गमी के कार्यक्रम में विवाद हो गया था। बबलू ने नशे की हालत में राजेश के साथ जमकर मारपीट की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घटना के कुछ समय बाद पुलिस ने आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया, वहीं घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान राजेश की मौत हो गई। द्वारकापुरी पुलिस ने मौत के बाद अब आरोपी पर 302 हत्या की धारा और बढ़ाई है।
Leave a Reply