शासकीय सेवकों को 28 अक्टूबर तक करें वेतन भुगतान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Posted by

Cm mohan yadav

– मुख्यमंत्री ने दिए विभागों को निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सभी शासकीय सेवकों के एक नवंबर को देय अक्टूबर माह का वेतन का आहरण 28 अक्टूबर की स्थिति में करने के लिए सभी विभागों को आदेशित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में सभी कर्मचारियों को दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन का भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *