अध्यात्म की तपोस्थली है ब्रह्मकुमारी आश्रम कालानी बाग- श्री महापात्रा

Posted by

देवास। बैंक नोट मुद्रणालय के मुख्य महाप्रबंधक एसके महापात्रा की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में ब्रह्मकुमारी बहनों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्था के पदाधिकारियों द्वारा विदाई स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। शाल, श्रीफल, पगड़ी व पुष्पमाला से श्री महापात्रा का सम्मान किया गया।

श्री महापात्रा ने अपने उद्बोधन में कहा, कि कालानी बाग सेंटर अध्यात्म की तपोस्थली बना हुआ है। यहां ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के मार्गदर्शन में कई भाई-बहन योग, व्यायाम के द्वारा अपने तन और मन को स्वस्थ व निर्मल करने में लगे हुए हैं। ब्रह्माकुमारी सेंटर आध्यात्मिक साधना का केंद्र है। यह मैंने ब्रह्माकुमारी आश्रम माउंट आबू में स्वयं जाकर देखा। मुझे बहुत ही शक्ति का अनुभव हुआ। संस्था की जिला संचालिका प्रेमलता दीदी ने कहा, कि महापात्रा हमारे बीच से जा जरूर रहे हैं, लेकिन उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा, समाजसेवी नरेंद्र मिश्रा, रामेश्वर जलोदिया, उम्मेदसिंह राठौड़, नारायण व्यास, कमलेश नामदेव, हृदयेश गेहलोत, कैलाश परमार, रमेश विश्वकर्मा, प्रभु दयाल, जयप्रकाश सोनी, मनीषा बहन, आपुलश्री बहन, एकता बहन सहित संस्था से जुड़े भाई-बहन व समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया। आभार हेमा वर्मा बहन ने माना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *