भारतीय किसान संघ बरोठा तहसील की कार्यकारिणी का गठन

Posted by

बरोठा। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलसिंह आंजना की अध्यक्षता में गड़ी चौक पर तहसील कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, ग्राम समिति के अध्यक्ष व मंत्री की उपस्थिति में कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया।

Bhartiya kisan sangh

21 कार्यकारिणी की समिति में ईश्वरसिंह सर को बरोठा तहसील का अध्यक्ष बनाया गया। तहसील मंत्री बृजेश नागर, उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी व इंदरसिंह टाक को बनाया गया। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद बाबा रामदेव के मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार, संभागीय मंत्री विशालसिंह आंजना, जिला अध्यक्ष हुकम पटेल, जिला मंत्री शेखर पटेल एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *