संत शिरोमणि सेनजी महाराज की जयंती उत्साह के साथ मनाई

Posted by

नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह नागरिकों ने किया स्वागत
कन्नौद (आशिक माचिया)। सर्व सेन समाज ने संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती सर्वसेन समाज ने उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर नगर में सेन महाराज की प्रतिमा स्थल से शोभायात्रा निकाली गई। नगर सहित आसपास अंचल के सर्वसेन समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

शोभा यात्रा सरदार पटेल मार्ग होते हुए नगर पंचायत चौराहे पहुंची, वहां से गणेश चौक, बड़ी हवेली चौराहा, गोल्डन चौपाटी, बस स्टैंड से होते हुए वापस सेन महाराज की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान यात्रा का नगर में जगह-जगह नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। सभी सेन समाजजनों ने महाआरती के पश्चात भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, माया पटेल, शिव पटेल ने भी सेनजी महाराज की प्रतिमा स्थल पर जाकर सेनजी महाराज के दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सेन समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश परिहार, विष्णुप्रसाद वर्मा, गुलाब वर्मा, राजकुमार वर्मा, चंपालाल वर्मा, हरिओम वर्मा, कैलाश वर्मा, नवीन वर्मा, भरत वर्मा, देवीलाल वर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *