बालिकाओं ने रंगोली बनाकर दिया अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश

Posted by

कन्नौद (आशिक माचिया)। नगर की बालिकाओं ने मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत आकर्षक रंगोली बनाकर सभी को प्रेरित करते हुए मतदान करने का संदेश दिया।

संस्था मां पार्वती परिवार कन्नौद की प्रमुख संगीता आशापुरे ने बताया, कि युवाओं में मतदान और जन जाग्रति हेतु संस्था द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह रंगोली प्रतियोगिता मतदान जागरूकता पर आधारित थी। बालिकाओं ने बहुत ही सुंदर, आकर्षक, प्रेरणादायी रंगोली बनाई।

प्रतियोगिता दो वर्ग में कराई गई, जिसमें नगर की बालिकाओं ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया। रंगोली में संदेश पंक्तियां भी अंकित की गई। उक्त प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री जाट, जागृति चौहान, बीना यादव, बुलबुल ओझा, डॉ. ललिता आशापुरे आदि ने मतदान जागरूकता अभियान रंगोली प्रतियोगिता का निर्णय किया। बा

लिका सीनियर वर्ग में पूजा रामभरोस मोरी ने प्रथम स्थान, ऋषिका छगन व्यास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका जूनियर वर्ग में आयुषी भगवानसिंह ने प्रथम स्थान, ऋषिका पवन मालवीया ने द्वितीय स्थान और निहारिका नितिन व्यास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजय बालिकाओं को संस्था मां पार्वती परिवार की ओर से प्रमाण पत्र, मां गायत्री का छायाचित्र देकर सम्मानित किया गया।

नगर अध्यक्ष गायत्री जाट ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि युवा देश का निर्माता होता है। हम मतदान अवश्य करें। मतदान करना सभी युवाओं का कर्तव्य है। लोकतंत्र के इस महोत्सव में सभी मिलकर भागीदारी करें। इस अवसर पर बीना यादव ने कहा, कि जो संदेश रंगोलियों में लिखे हैं, वे प्रेरणा प्रदान करते हैं। सभी मतदान करें, ऐसे प्रयास हम सबको मिलकर करना है। इस अवसर पर शीला बड़ोदिया, छगन व्यास, मनीष मालवीया, क्रांति मालवीया आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ललिता आशापुरे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *