अलंकरण सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का किया सम्मान

Posted by

देवास। श्री प्रवीण श्रीवास्तव कीर्ति अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वरिष्ठ नागरिक संस्थान मल्हार स्मृति मंदिर उद्यान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशिकांत भटनागर पूर्व रिटायर लेफ्टिनेंट, हरिसिंह भारतीय जिला शिक्षा अधिकारी, रेखा वर्मा पूर्व महापौर देवास, ओमप्रकाश पराशर अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक संस्था देवास, डॉ. अनिमेष श्रीवास्तव महू, आभा निगम राष्ट्रीय महिला संयोजक नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट इंडिया, तश्मि प्रवीण श्रीवास्तव संस्थापक प्रवीण श्रीवास्तव जन चेतना मंच देवास रहे।

इस उपलक्ष्य पर श्री भटनागर ने अपने उदबोधन में कहा कि चित्रगुप्त चौराहा प्रवीणजी के कर्मठ होने का प्रमाण है। व्यक्ति संकल्प ले तो सभी कार्य सरल सहज हो जाते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी भारतीय ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से नई ऊर्जा आती है। पूर्व महापौर रेखा वर्मा ने कहा कि प्रतिभा के सम्मान में महिलाओं की भूमिका सराहनीय है। तश्मि प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि मंच हमेशा गतिशील रहा है। आगे भी महत्वपूर्ण आयोजनों द्वारा अपनी उपलब्धियों को दर्ज करता रहेगा।

अलंकृत प्रतिभाओं में डॉ. आलोक श्रीवास्तव (चिकित्सा), जितेंद्र पुरोहित (पत्रकारिता), यशोधरा भटनागर (साहित्य), डॉ. सुषमा अरोड़ा (उद्योगपति एवं शिक्षाविद), खुशबू शर्मा (शिक्षा), अरुणा सोनी (समाजसेविका), राजेश परमार (रंगोली कलाकार), अरुणा प्रजापति (ज्योतिष), रागिनी चौहान (खेल), मूविन हाजी समीर खान (कला संस्कृति), देव चौधरी (सॉफ्टबाल खेल), समृद्धि श्रीवास्तव (शिक्षा) का सम्मान संस्था द्वारा किया गया। डॉ. आदित्य श्रीवास्तव (संस्था अध्यक्ष) द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित श्रीवास्तव द्वारा किया गया। आभार सुनील श्रीवास्तव ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *