सीएम राइज मॉडल स्कूल की शिक्षिका ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Posted by

  • खजुराहो नृत्य महोत्सव में 1484 कथक नृत्य कलाकारों के साथ दी प्रस्तुति

देवास। 50वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में विद्यालय की नृत्य शिक्षिका अनुष्का जोशी ने विद्यालय की 2 छात्राओं के साथ संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कथक कुंभ में 1484 कथक नृत्य कलाकारों के साथ तालबद्ध नृत्य कर गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया।

इसमें विद्यालय की जागृति बैरागी (कक्षा 11वीं-बॉयोलॉजी) एवं शीतल पटेल (कक्षा 11वीं-कला) शामिल थीं। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन द्वारा 19 एवं 20 फरवरी को खजुराहो में आयोजित हुआ। इस विश्व रिकॉर्ड के समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्रसिंह लोधी एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा भी उपस्थित थे।आयोजकों द्वारा सभी नृत्य कलाकारों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सीएम राइज मॉडल स्कूल देवास की नृत्य शिक्षिका अनुष्का जोशी और विद्यालय की छात्राएं जागृति बैरागी और शीतल पटेल ने अपने माता-पिता, परिवार के साथ-साथ विद्यालय का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है। विद्यालय प्राचार्य देवेंद्र बंसल, उप प्राचार्य एवं स्टॉफ ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *