,

हमें पूरा यकीन है, भाजपा की महापौर ही करवा सकती है शहर का विकास

Posted by

वार्ड 34-35 में जनसंपर्क के दौरान महिलाओं ने कहा भाजपा ने बढ़ाया हमारा मान-सम्मान

प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का घर बन गया, राशन-इलाज सभी की सहूलियत दी है भाजपा ने

देवास। हमारे मकान कच्चे थे। बारिश में जब कबेलू से पानी रिसता था तो सोने की जगह भी नहीं बचती थी। मकान में पानी ही पानी हो जाता था। घर में कोई मेहमान आ जाता था तो शर्म महसूस होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना में हमारा घर भी पक्का बन गया। इलाज, राशन सभी तरह की सहूलियत मिल रही है और इससे ज्यादा अब क्या चाहिए। भाजपा की सरकार ने हमारा मान-सम्मान बढ़ाया है। शिवराज मामा भी हमें अपने परिवार का सदस्य मानकर योजनाएं बनाकर उसका लाभ दे रहे हैं। हमें पूरा यकीन है कि भाजपा की महापौर ही शहर का विकास करवा सकती है।

वार्ड 34-35 में हुए विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से उत्साहित महिलाओं ने भाजपा महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल को अपना आशीर्वाद देते हुए ये बातें कहीं। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल ने विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के साथ वार्ड में सघन जनसंपर्क तो हर घर से महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम वर्ग की महिलाओं में भी भाजपा महापौर प्रत्याशी व विधायक के आगमन को लेकर खुशी देखी गई। घरों में भाजपा के झंडे लहरा रहे थे। बच्चे, युवा भाजपा की टोपी पहनकर उत्साहित नजर आए। जैसे ही विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के साथ महापौर प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल का आगमन हुआ उत्साहित वार्डवासियों ने ढोल-धमाकों के साथ फूलों की वर्षा की। हर घर से महिलाओं ने हार पहनाकर, तिलक लगाकर विधायक व महापौर प्रत्याशी का स्वागत किया। विजयश्री के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि भाजपा की सरकार बगैर किसी भेदभाव के वार्डों का विकास कर रही है। हमें आगे भी बहुत काम करना है। इसके लिए आपसे मेरा आग्रह है कि आप भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता अग्रवाल को और भाजपा के पार्षदों को जीत दिलाएं। अगर आपने भाजपा की महापौर और पार्षदों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया तो शहर का तेजी से विकास हो सकेगा। हम विकास कार्यों में किसी तरह की कसर बाकी नहीं रखेंगे। महापौर प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि हमें देवास का महानगरों की तर्ज पर विकास करना है। आपके सहयोग से हम शहर विकास का कीर्तिमान रचेंगे। वार्डवासियों ने विधायक व महापौर प्रत्याशी को आश्वासित करते हुए कहा कि शहर विकास को देखते हुए न केवल हम बल्कि हमारे परिचित, रिश्तेदार सभी भाजपा के साथ है। जनसंपर्क में वार्ड 34 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी रामदयाल यादव, वार्ड 35 के संतोष पंचाेली, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, अर्जुन यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *