कांगरिया पर्वत पर राम रामायण यज्ञ आज से

Posted by

60 गांवों की जनता होगी शामिल, 19 को भंडारे के साथ होगी पूर्णाहुति
बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। बागली, इंदौर, उदयनगर वन परिक्षेत्र पर स्थित प्राचीन देवस्थान कांगरिया पर्वत पर पांच दिवसीय राम रामायण यज्ञ आज से आरंभ हो रहा है। 5 दिन तक चलने वाले इस यज्ञ में आसपास के कई जजमान हिस्सा ले रहे हैं।
यज्ञाचार्य पं. महाकाल आचार्य व सुनील पंडित के द्वारा पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान व यज्ञ संपन्न होगा। यह यज्ञ ब्रह्मलीन 1008 विष्णु दासजी खाकी की सत प्रेरणा से वर्तमान महंत भगवान दासजी खाकी के प्रयासों से आयोजित किया जा रहा है। सोमवार दशमी को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इस दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
उक्त यज्ञ स्थल मुख्य सड़क से बेहरी होते हुए 18 किलोमीटर दूर जंगल में होकर बेहद रमणीक है। इंदौर, उदयनगर व बागली से श्रद्धालु यहां पर पहुंचकर यज्ञ को सफल बनाएंगें। इस यज्ञ के विषय में यहां पर विराजित महंत भगवान दास महाराज ने बताया, कि जटाशंकर के महंत केशवजी की प्रेरणा से लगातार 13वां वर्ष चल रहा है। आगे भी इस प्रकार के आयोजन संपन्न होते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *