कदमताल मिलाते हुए निकले स्वयंसेवक

Posted by

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अंतर्गत मंडल संचलन में आज पाड़ल्या मंडल का संचलन ग्राम कराड़िया में संपन्न हुआ। संचलन में सभी स्वयंसेवक घोष पर कदमताल मिलाते हुए गांव के प्रमुख मार्गों से निकले। समस्त ग्रामवासियों ने संचलन का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया। संचलन के पश्चात भारत एक गौरवशाली व विकसित राष्ट्र है विषय पर महेंद्र धनगर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *