स्काउट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर मनोज पटेल को सम्मानित किया

Posted by

देवास। भारत स्काउट एवं गाइड मप्र जिला संघ देवास के जिला संगठन आयुक्त स्काउट मनोज पटेल को जिला प्रशासन देवास की ओर से स्काउट एवं गाइड के क्षेत्र में जनहित व समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने पर 26 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सम्मानित किया।

इस सम्मान पर जिला कमिश्नर स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल खुशाल, जिला मुख्य आयुक्त विष्णु वर्मा,जिला कमिश्नर गाइड राजश्री काले, अध्यक्ष मनोज जोशी, संयुक्त संचालक शिवनंदन प्रजापति, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, ओपी दुबे, देवास विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजय सोलंकी, सचिव हेमेंद्र निगम काकू, हरिओम तिवारी, एसएन नामदेव, उपाध्यक्ष एनके जोशी, पुष्पा भारती, संगीता वाटसन, संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष मेहरबानसिंह पारसनिया, जिला स्काउटर प्रतिनिधि मनोज उपाध्याय, सह सचिव अश्विन घोरपड़े, प्रचार-प्रसार सचिव जितेंद्र मंडलोई, डीओसी गाइड कोमल चौधरी, डीटीसी गाइड ममता सक्सेना, डीटीसी स्काउट आरसी सोलंकी, ट्रेनिंग कौंसलर शिवचरण अंगोरिया, सुभाष तिवारी, देवकरण सोलंकी, वंदना वर्मा, किरण चौहान, ज्योति बुटानी ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *