सैकड़ों महिलाओं के साथ भाजपा पार्षद प्रत्याशी अकिला ठाकुर ने वार्ड 13 में किया सघन जनसंपर्क

Posted by


देवास। वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी अकिला अजबसिंह ठाकुर चुनावी मैदान में पूरे उत्साह के साथ जुटी हैं। आज उन्होंने नेहरू नगर, बालाजी मंदिर क्षेत्र, मुखर्जीनगर सहित अनेक स्थानों पर सघन जनसंपर्क किया। श्रीमती ठाकुर ने प्रत्येक मतदाता के घर जाकर जनसंपर्क किया और वार्ड के विकास हेतु आशीर्वाद मांगा। मतदाताओं ने उनका उत्साह के साथ स्वागत किया। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि हमें मिलकर वार्ड का विकास करना है। वार्ड में जो समस्या हैं, उनका पार्षद बनते ही निराकरण करेंगे। जहां सड़कें जर्जर हो रही है, वहां नई सड़क बनाएंगे। वार्ड के सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान देंगे। आप सभी का साथ वार्ड की तकदीर बदलेगा। इस अवसर पर श्रीमती ठाकुर के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कार्यकर्ता थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *