देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेंटर कालोनी बाग की ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा जिलेभर में राजयोग मेडिटेशन व अध्यात्म की अलख जगाने का बीड़ा उठाया है। परोपकार की भावना लिए ब्रम्हाकुमारी बहनों द्वारा निरंतर अध्यात्म की गंगा बहाने पर मां चामुंडा सेवा समिति ने समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में समिति सदस्यों एवं समाजसेवी द्वारा ब्रह्माकमारी बहन प्रेमलता, मनीषा बहन, अपुलश्री बहन का कालानी बाग सेंटर पर शाल-श्रीफल, मां की चुनरी ओढ़ाकर, पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया गया। प्रवचन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिले की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता बहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि कला को राजयोग की शिक्षा से उन्नत किया जा सकता। राजयोग से कलाएं उभरती हैं। जीवन में राजयोग शिक्षा का बड़ा महत्व है। राजयोग शिक्षा से कर्म और कला दोनों का विकास होता है। कर्म आजीवन चलते हैं, क्योंकि इनके बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं, परंतु कलाएं जैसे नृत्यकला, चित्रकला आदि समय-समय पर या विशेष मौकों पर ही प्रदर्शित की जाती है। इस अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति के समाजसेवी नरेंद्र मिश्रा, अरस्तु मधुर, उम्मेदसिंह राठौड़, नारायण व्यास, दिनेश सांवलिया, इंदरसिंह गौड़, हेमा बहन, मंजू जलोदिया, दुर्गा व्यास, संगीता जोशी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री जलोदिया ने किया। आभार नरेंद्र मिश्रा ने माना।
राजयोग शिक्षा से कर्म और कला दोनों का विकास होता है- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता
Posted by
News Desk
–
News Desk
Recent Posts
- औषधि निरीक्षक ने किया मेडीकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण
- पीएससी मुख्य परीक्षा 21 अक्टूबर से केआरजी कॉलेज में होगी, कलेक्ट्रेट में बनाया कंट्रोल रूम
- देवास में पहली बार नाक के कैंसर की जटिल सर्जरी कर निकाली गठान
- किसानों को व्यवस्थित तरीके से हो खाद का वितरण- मंत्री श्री कंषाना
- बागड़ के रूप में लगाए सीताफल आय का जरिया बने
Categories
- Uncategorized 66
- आपका शहर 931
- इंदौर 401
- उज्जैन 154
- क्राइम 323
- खंडवा 4
- खबरे जरा हटके 14
- खेत-खलियान 306
- देवास 631
- देश-विदेश 32
- धर्म-अध्यात्म 1,005
- नगर निगम 268
- पर्यटन 73
- प्रशासनिक 626
- राजनीति 469
- राज्य 1,026
- शिक्षा 502
- साहित्य 33
- स्पोर्टस 95
- स्वास्थ्य 130
Tags
agriculture bagli news Bhopal breaking news Breaking news crime news Dewas Dewas crime news dewas news Dharm adhyatm education electricity Electricity company Government school health Heavy rain Hindi news Indore breaking news indore news Loksabha chunav 2024 mpeb indore Mpeb news mp news nagar nigam dewas news in hindi Political pro bhopal pro dewas Pro indore pro news satsang
Leave a Reply