,

कलेक्टर कार्यालय गेट पर फूलों की वर्षा कर दिया शांति का संदेश

Posted by

उत्साह से मनाया सद्गुरु कबीर प्रकट उत्सव

देवास। सदगुरु कबीर प्रकट उत्सव के पावन पर्व पर कलेक्टर कार्यालय गेट पर शांति का संदेश देते हुए सतनाम साहेब मंगलनाम द्वारा गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। सद्गुरु मंगल नाम साहेब ने उद्बोधन में कहा कि फूलों की वर्षा करने का हमारा उद्देश्य है कि सभी खुश रहें। सद्गुरु कबीर साहेब फूलों पर आए थे और हम सब को भी फूलों पर ही जाना है। इसलिए क्यों ना मानव शांति और सद्भावना के साथ ही जीवन बिताए। मंगल नाम साहेब ने कहा कि कहूं संदेशा सत्य पुरुष का समझत रंक नरेश। कह कबीर सो अमर हो जो गह मम उपदेश। सतनाम साहेब कबीरदास एक सत्य पुरुष थे। जिन्होंने जीवन पर्यंत संघर्ष करते हुए मानव उत्थान के लिए सत्य के रास्ते पर चलते हुए भक्ति की है वह एक मिसाल हैं। इस अवसर पर महाराष्ट्र, राजस्थान, मप्र सहित देशभर के सैकड़ों अनुयायियों ने शामिल होकर सदगुरु कबीर प्रकट उत्सव उत्साह पूर्वक मनाया। गंगाराम साहेब, घनश्याम तिलोदिया, सुधीर साहेब, भाऊ साहेब, प्रकाश साहेब का अनुकरणीय सहयोग रहा। यह जानकारी बाबू लाल ओसवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *