टैरिस गार्डन में खिले ब्रह्मकमल और चंद्रयान की सफलता पर हुआ अनूठा आयोजन

Posted by

देवास। गंगानगर के ब्रह्मकमल गार्डन एक अनोखा आयोजन हुआ।
देश की विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धि चंद्रयान 3 के रूप में होने पर जोरदार जश्न मनाया गया। देशभक्ति के गीत द्वारा सभी ने उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही इस शुभ अवसर पर ब्रह्मकमल के फूल भी खिले, उनका भी स्वागत गीतों से किया।

सलीम शेख सर ने यह आयोजन रखा था। यहां कई कलाकार उपस्थित थे। मिनी महेंद्र कपूर देवेंद्र पंडित, वाइस ऑफ मो. रफी के नाम से प्रसिद्ध इकबाल खान, जैनेंद्र पवार आदि ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत से चंद्रयान 3 के सफल होने का जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर देवास की कई जानीमानी हस्तियां मौजूद थीं।
सलीम ने आयोजन के दौरान सभी साथियों से कहा कि जात-पात से बड़ा धर्म देशभक्ति का है। हम सब देश की इतनी बड़ी उपलब्धि पर बहुत गौरवान्वित हैं और आज हम सब इस उपलब्धि पर एक साथ खड़े होकर देशभक्ति का परिचय दे रहे हैं। हमारे वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं और देश की जनता को भी बधाई देते हैं, क्योंकि जब चंद्रयान उतरने वाला था तब सभी धर्म के लोग ईश्वर से यान की सफलता की प्रार्थना कर रहे थे। भारत निश्चित अब उन विकसित देशों से आगे निकल गया है, जो देश आज तक ये कारनामा नहीं कर सके।
खेल गुरु राधेश्याम सोलंकी, डीआर भार्गव, निसार खान, मुजीब शेख, अनिल नागर, दिलीप शर्मा (पूर्व पार्षद प्रतिनिधि), जितेन्द्र तिवारी, जितेन्द्र पाचुनकर, ईश्वर पटेल, राजेश बराना, मोहन राजपूत मौजूद थे। आभार सादिक अली ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *