वरिष्ठ नागरिक संस्था 800 सदस्यों का विशाल परिवार- अध्यक्ष पाराशर

Posted by

– मासिक मिलन समारोह में संस्था के कार्यों से अवगत कराया
देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था का मासिक मिलन समारोह शहर की निजी होटल में आयोजित किया गया। इसमें पदाधिकारियों ने रचनात्मक गतिविधियों के साथ संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। संस्था की आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ सदस्यों ने कविता सुनाकर संस्था के कार्यों से अवगत कराया। संस्था अध्यक्ष ओपी पाराशर ने कहा वरिष्ठ नागरिक संस्था 27 सालों से शहर में काम कर रही है। हमारी संस्था में शासकीय कर्मचारियों के साथ-साथ व्यापारी, किसान, जनप्रतिनिधि सभी जुड़े हैं। इस प्रकार से वरिष्ठ नागरिक संस्था 800 सदस्यों का एक विशाल परिवार है। इसके सदस्य वरिष्ठ नागरिकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं। डॉ. डीपी श्रीवास्तव व केसी नागर ने संस्था के सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा संस्था फिजियोथैरेपी सेंटर का संचालन कर रही है, इसमें नाममात्र के शुल्क पर आधुनिक उपकरणों से मरीजों को सुविधा प्रदान की जा रही है। हमारे यहां उपकरण बैंक भी संचालित है, जिसका लाभ बड़ी संख्या में शहरवासी उठा रहे हैं। समारोह में संरक्षक डॉ. एमवी भाले, एसके शाह, बीडी चावड़ा, गंगासिंह सोलंकी, एचके ढाली, कोषाध्यक्ष विपिन कुमावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित व परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *