उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष दो दिन प्रवास पर

Posted by

देवास। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों का देवास प्रवास हुआ। उत्तराखंड की भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया देवास प्रवास पर पहुंची।

जिले में आगमन पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा राखी झालानी के नेतृत्व में समस्त महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनों ने स्वागत किया। साथ ही तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। इस अवसर पर रितु सवनेर, मनोरमा सोलंकी, विनीता व्यास, मधु शर्मा, नीतू जाधव, वीणा महाजन, माया तिवारी, श्रेया डोंगरा, मीना भवालकर, नीलम जलोदिया, बबीता राणावत, पुष्प लता सोनगरा, कुसुम नवगोत्री, अंजलि दरपे, उषा पुराणिक आदि महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थीं। उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *