ग्राम पाड़ल्या में गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं सात्विक चौका आरती 

Posted by

चिड़ावद (नन्नू पटेल)। सदगुरु कबीर साहब एवं पंथ हजूर प्रकाश मुनि नाम साहब की कृपा से ग्राम पाड़ल्या में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आमीन माता महिला मंडल पाड़ल्या के सानिध्य में मनाया गया। सदगुरु कबीर आश्रम पाड़ल्या में सभी कबीरपंथियों द्वारा सबसे पहले गुरु महिमा पाठ, पूनम पाठ, मूल संध्या पाठ किया गया।

कार्यक्रम में कजलास जिला सीहोर के कबीर भजन गायक दशरथसिंह यादव, हेमराजसिंह बामनिया, तेजूलाल यादव ने चौका आरती के शब्द सुनाए। जयराम सिंह, सुरेश गोदेन, नानू रामजी भगत, मानसिंह यादव, बद्रीलाल मालवीय, गोवर्धनलाल आक्या, बगदीराम सरपंच कालूखेड़ी ने अपनी-अपनी भजन मंडलियों के माध्यम से पूरी रात्रि सदगुरु कबीर साहब के भजन सुनाए। महंत बालकदास ने अपने प्रवचन में शराबबंदी व नशामुक्ति पर जोर दिया। चौका आरती एवं नाम दीक्षा आश्रम के महंत बालकदास द्वारा संपन्न हुई।

सोमवार को सुबह 7 बजे कार्यक्रम में अतिथियों का समिति द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। आमीन माता महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीबाई सिलोदिया, सचिव हंसा चौहान, कोषाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय, सौरमभाई, श्यामूभाई यादव, दयाराम सिलोदिया, मेहरबान भगत, मानसिंह यादव, भेरूलाल दादा आदि ने आभार माना। संचालन धनादास कबीरपंथी देवास द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *