देवास। शहर के एबी रोड एवं अन्य स्थानों पर राहगीरों द्वारा खान-पान में उपयोग ली जाने वाली सामग्री का अनुपयोगी कचरा डस्टबिन में डाले जाने हेतु निगम द्वारा डस्टबिन लगाई गई है। लगाई गई डस्टबिनों में राहगीरों द्वारा ही अनुपयोगी कचरा डाला जाना रहता है, किन्तु आस-पास के व्यवसायकों, संस्थान द्वारा भी डस्टबिनों में अनुपयोगी कचरा डाला जा रहा है। जबकि यह कचरा सुबह-शाम आने वाली कचरा संग्रहण गाड़ी में डाला जाना चाहिए। इस हेतु निगम द्वारा व्यवसाईक क्षेत्र में जगरूकता अभियान भी चलाया गया था। बुधवार को एबी रोड स्थित एक्सिस बैंक शाखा देवास के कर्मचारी को कार्यालय का अनुपयोगी कचरा लीटरबिन में डालते पाया गया। निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एक्सिस बैंक देवास शाखा के साथ-साथ अमानक पॉलिथीन, अतिक्रमण, गंदगी करने के साथ गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग न डालने पर चालानी कार्यवाही की गई। स्वच्छता अभियान के नियमों का पालन नहीं करने पर चालानी कार्यवाही निरंतर की जाएगी।
News Desk
Recent Posts
Categories
- Uncategorized 66
- आपका शहर 918
- इंदौर 359
- उज्जैन 151
- क्राइम 302
- खंडवा 4
- खबरे जरा हटके 14
- खेत-खलियान 289
- देवास 597
- देश-विदेश 32
- धर्म-अध्यात्म 954
- नगर निगम 266
- पर्यटन 70
- प्रशासनिक 610
- राजनीति 456
- राज्य 985
- शिक्षा 486
- साहित्य 33
- स्पोर्टस 89
- स्वास्थ्य 126
Tags
agriculture bagli news Bhopal breaking news Bjp Breaking news crime news Dewas Dewas crime news dewas news Dharm adhyatm education Electricity company Government school health Heavy rain Hindi news Indore breaking news indore news Loksabha chunav 2024 mpeb indore Mpeb news mp news nagar nigam dewas news in hindi Political pro bhopal pro dewas Pro indore pro news School
Leave a Reply