शिवसेना की मांग के बाद देह व्यापार का अड्डा बनी प्रिंस होटल पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Posted by

– शिवसेना जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर को लिखा धन्यवाद पत्र
देवास। शहर के रसूलपुर क्षेत्र में देह व्यापार का बड़ा अड्डा बनी होटल प्रिंस पैलेस में पुलिस ने बड़ी छापामार कार्रवाई में अनैतिक कृत्य करते हुए युवक-युवतियों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल संचालक सलमान सहित कई युवक-युवती को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की थी।

देह व्यापार का केंद्र बनी होटल प्रिंस पैलेस पर जो कार्यवाही होना थी वो नहीं हो पाई थी। इस संबंध में शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता को एक मांग पत्र सौंपकर ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध तरीके से बनाए गए इस अड्डे को जमींदोज करने की मांग की थी। जिस पर कलेक्टर ने त्वरित निर्णय लेते हुए रविवार को प्रशासनिक अमले के माध्यम से होटल प्रिंस पैलेस को ध्वस्त करवाया। शिवसेना जिलाध्यक्ष वर्मा ने कलेक्टर को एक पत्र के माध्यम से धन्यवाद प्रेषित किया। प्रशासन के द्वारा लिए गए कठोर निर्णय की इस करवाई से जनता के बीच शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ेगा। अवैध गैरकानूनी, अनैतिक कृत्य करने वालों पर कानून का खौफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *