मेंढकीधाकड़ से साइंस कॉलेज तक 1.20 किमी मार्ग दो सप्ताह में होगा पूर्ण

Posted by

– बिलावली से ग्राम राजपुरा होते हुए साइंस कॉलेज मार्ग से विद्यार्थियों को होगा लाभ
देवास। बिलावली से ग्राम राजपुरा होते हुए साइंस कॉलेज मार्ग लम्बाई 3.90 किमी का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।

मार्ग में ग्राम मेंढकीधाकड़ से साइंस कॉलेज तक की लम्बाई 1.20 किमी है। मार्ग में नाले पर बॉक्स कल्वर्ट का कार्य प्रगतिरत है एवं बॉक्स कल्वर्ट का कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। उक्त बॉक्स कल्वर्ट में स्लेब कल्वर्ट का कार्य 2 दिवस में पूर्ण किया जाएगा। जिससे मेंढकीधाकड़ एवं साइंस कॉलेज की कनेक्टिविटी हो जाएगी एवं वर्षाकाल में भी समस्या नहीं आएगी। शेष लम्बाई में भी तीव्रगति से कार्य प्रगतिरत है, जिसमें सबग्रेड तैयार कर सीआरएम (गिट्टी) का कार्य प्रगतिरत है। कार्य 1.20 किमी को 30 जून तक पूर्ण किए जाने की कार्य योजना है। उक्त भाग में सीसी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। 

बिलावली से ग्राम राजपुरा होते हुए साइंस कॉलेज मार्ग लम्बाई 3.90 किमी मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, भोपाल द्वारा लगभग 7 करोड़ 35 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है। लोक निर्माण विभाग अंतर्गत बिलावली से ग्राम राजपुरा होते हुए साइंस कॉलेज मार्ग लम्बाई 3.90 किमी से जिले के विद्यार्थियों को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *