प्रत्येक पूर्णिमा पर होता है अखंड रामायण का पाठ

Posted by

– 25 वर्ष पूर्व हनुमानजी के मंदिर में शुरू की थी परंपरा
 बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। गांव स्थापना के समय से स्थापित खेड़ापति हनुमान मंदिर में गत 25 वर्ष से माह में आने वाली पूनम पर अखंड रामायण रखी जाती है। 24 घंटे की अखंड रामायण की पूर्णाहुति एक दिन पूर्व की जाती है।

पूनम पर सुबह से ही हनुमानजी की चौकी स्थापित कर तुलसीकृत रामचरितमानस का दोहावली चौपाई द्वारा लयबद्ध तरीके से पाठ हुआ। 24 घंटे बाद इसकी पूर्णाहुति के साथ विष्णु यज्ञ किया गया। यह परंपरा यहां के वरिष्ठ लोगों ने 25 वर्ष पूर्व युवावस्था में की थी, ये युवा इस परंपरा को निभाते-निभाते आज बुजुर्ग स्थिति में आ गए। उन्हीं में से शामिल मंदिर समिति अध्यक्ष रामचंद्र दांगी, राजेंद्र पाटीदार, शिवनारायण वर्मा, भोजराज पाटीदार, भागीरथ पटेल, काशीराम पाटीदार, गब्बूलाल पाटीदार, बक्शीराम पटेल, ने बताया कि रामायण पढ़ने की परंपरा क्षेत्र के लोगों में आरंभ से रही है। पहले धार्मिक अनुष्ठान में रामायण का बहुत महत्व था। दूर-दूर से लोग यहां की मंडली को रामायण पढ़ने के लिए बुलाते थे। संगीतमय रामायण का प्रचलन भी चल गया है। आज भी यहां के युवा बाबा भजन मंडल वाले श्रद्धालु दूर-दूर तक सुंदरकांड, रामायण पढ़ने जाते हैं। अब अखंड रामायण का प्रचलन कम होकर सुंदरकांड का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। मंदिर पर रामायण पढ़ने का आनंद कुछ और है, वह भी हनुमानजी के मंदिर में। यहां पर सभी श्रद्धालु भेदभाव भुलाकर श्रद्धा से रामायण पढ़ने आते हैं। पं. हरीश उपाध्याय व अंतिम उपाध्याय द्वारा अभिषेक कर आरती की गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *