देवास

सीएम राइज स्कूल में साइबर क्राइम से सुरक्षा के लिए कार्यशाला आयोजित

देवास। सीएम राइज स्कूल (मॉडल स्कूल देवास) में विद्यार्थियों को सायबर सुरक्षा की जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस विभाग के शिवप्रताप सिंह सेंगर, गितिका कानूनगो एवं सचिन चौहान ने विद्यार्थियों का सायबर धोखाधड़ी से बचने के लिए मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्राचार्य देवेंद्र बंसल तथा उप प्राचार्य डॉ नीलू दुबे ने अपने उद्बोधन से की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का उपयोग आवश्यकतानुसार करना चाहिए। साथ ही इसके उपयोग, दुरुपयोग की भी जानकारी होना चाहिए। कार्यशाला का संचालन संस्था के शिक्षक विकास महाजन ने किया एवं आभार प्रधान अध्यापक संजय पाटिल ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button