राजनीति

BJP भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान 2.0 का शुभारंभ

देवास। भाजपा द्वारा बूथ विस्तारक अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने हाटपिपल्या विधानसभा के क्षिप्रा में वार्ड 29 के बूथ क्रमांक 32 से अभियान का शुभारंभ किया।

इस अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने सुबह 11.30 बजे हितग्राही संपर्क अभियान में शामिल होकर हितग्राहियों को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले अभियान में देवास जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर विस्तारक मौजूद रहेंगे और जो 22 प्रकार के काम पार्टी संगठन ने तय किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जाएंगी। हितग्राहियों से संपर्क और पार्टी की पन्ना समिति से जोड़ने का काम भी करेंगे। प्रत्येक बूथ पर की वोटर्स का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला, युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी। इस अवसर पर जिला प्रभारी मधु वर्मा, मंडल प्रभारी विकास गिरि, मंडल अध्यक्ष विश्वास उपाध्याय सहित बूथ अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button