आरटीई एक्टिविस्ट एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव को मिला इंदौरी रत्न अवार्ड

Posted by

  • अब तक 50 हजार से अधिक बच्चों को दिला चुके हैं स्कूलों में प्रवेश, वर्ष 2011 से जारी है अभियान

देवास। समाज सेवा, खेल, शिक्षा, कला से जुड़ी 11 ​हस्तियों को इंदौरी रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने हुनर से शहर व प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह आयोजन संस्था इंदौरियन्स द्वारा रीजनरल पार्क में आयोजित किया गया। इसमें आरटीई एक्टिविस्ट एडवोकेट मनोेज श्रीवास्तव को सेलीब्रिटी गेेस्ट बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका नागपाल ने इंदौरी रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के अधिकार के तहत निर्धन बस्तियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर मिला है। श्रीवास्तव ने अब तक 50 हजार से अधिक बच्चों को देवास, इंदौर, उज्जैन के स्कूलों में प्रवेश दिलाया है। यह अभियान वर्ष 2011 से निरंतर चलाया जा रहा है। इसे लगभग 12 वर्ष हो चुके हैं। आयोजन में उपस्थित इंदौर शहर के समाजसेवियों सहित संस्था इंदौरियन की टीम ने बधाई एवं शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *