प्रशासनिक

त्योहारों से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों पर शिकंजा, 19 नमूने भोपाल भेजे; लाइसेंस नियमों पर नोटिस

होटल-रेस्टोरेंट से पनीर, दाल, ग्रेवी समेत खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

Share

 

देवास। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। खाद्य प्रतिष्ठानों और होटल-रेस्टोरेंट का निरीक्षण करते हुए विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से 19 खाद्य नमूने लिए हैं।

इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। वहीं, लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं करने वाले सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, देवास जिले में दूध-घी सहित खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए 

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा याराना होटल-रेस्टोरेंट एण्ड रेसॉर्ट बारोडपिपल्या, रूपाखेड़ी इंदौर-क्षिप्रा अमलतास बायपास रोड देवास से बटरस्प्रीट, पनीर फर्म-गॉड गिफ्ट रेसॉर्ट एण्ड रेस्टोरेंट से तुअर दाल, मूंगदाल, डालर चना, मूंग मोगर, चना पापड़, मूंग पापड़ के नमूने एवं कैलाश वास्केल एवं हिमाली सोनपाटकी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने श्री न्यू पप्पू एण्ड पप्पू रिसॉर्ट सोनकच्छ से पनीर, रायता, इमली चटनी, ग्रेवी, दाल, फर्म-मुरलीवाला छप्पन भोग सोनकच्छ से पनीर, ग्रेवी, फर्म शिवम इंटर प्राइजेस अरनिया सोनकच्छ से पनीर, ग्रेवी, उड़ददाल, मसूर दाल के नमूने लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं।

Amaltas hospital

Back to top button